Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने 5 सूत्री मांगों के लिए धरना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ ने राज्य संघ के आह्वान पर 28 अप्रैल शुक्रवार को 5 सूत्री मांग को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरना में संघ से जुड़े जिले के कर्मचारी मौजूद थे. अध्यक्षता कर रहे महामंत्री राजेश महतो ने बताया कि पशुपालन विभाग में एआई कर्मचारी की राशि हड़पने की मनोवृत्ति एवं व्यापक भ्रष्टाचार है. विरोध में संघ ने 5 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रथम चरण में धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग एआई कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित करने, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर एआई कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर नियमित करने तथा वर्तमान में फेज वन, टू, थ्री और फोर की प्रोत्साहन राशि एवं मानदेय राशि, देय बीमा लाभ को स समय भुगतान व्यवस्था सरल करने व नियमित होने तक 60 वर्ष कर्मचारी गारंटी देने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं होती है तो दूसरे चरण में 23 जून को रांची मे राज्यपाल के समक्ष धरना प्रदर्शन को बाध्य हो जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही