Search

 
 
 

धनबाद :सिटीजन फाउंडेशन के कर्मियों को सात माह से नहीं मिला वेतन

 

 काम बंद करने की दी चेतावनी, सीईओ ने मंगलवार तक भुगतान का दिया भरोसा

Maithon : चिरकुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सिटीजन फाउंडेशन के तहत कार्यरत डॉक्टरों व कर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है.   उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर एवं कर्मियों ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा पिछले सात माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है. हम सभी भुखमरी के कागार पर आ गए हैं. कहा कि अगर इस माह वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो काम बंद कर देगें. कर्मियों ने कहा कि जब भी वेतन को लेकर फाउंडेशन के सीईओ सुरेश रेड्डी से बात की जाती है, तो वह सिर्फ आश्वासन देते हैं. कहा कि अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि घर का पंखा खराब है, मगर उसे बनाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. इस भीषण गर्मी में बिना पंखा के रहना पड़ रहा है. सिटीजन फाउंडेशन के सीईओ सुरेश रेड्डी ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा ढ़ाई साल से पेमेंट रिलीज नहीं किये जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. फिर भी प्रयास होगा कि आगामी मंगलवार तक सभी कर्मियों का वेतन भुगतान कर दिया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही