Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एमपीएल में कार्यरत कर्मियों को हक और अधिकार देना होगा : अरुप चटर्जी

Advertisement
Advertisement
एमपीएल कामगार यूनियन की बैठक में सभी कर्मचारियों को इएसआईसी, बोनस राशि व वेतन बढ़ाने की मांग Nirsa : निरसा गुरुदास भवन मासस कार्यालय में रविवार 24 सितंबर को एमपीएल कामगार यूनियन की बैठक प्रभु नोनिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मुख्य रूप उपस्थित थे. बैठक में एमपीएल के विस्थापित व गैर विस्थापितों की समस्या और लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सभी कर्मचारियों को इएसआईसी, सभी का बोनस राशि व वेतन बढ़ाने, सभी को प्रोन्नति देने की मांग की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए अरुप चटर्जी ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. एमपीएल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को उसका हक और अधिकार देना होगा. बैठक में यूनियन के संगठन मंत्री प्रभु सिंह, रंजीत दे, कोषाध्यक्ष चंदन मंडल, केशव तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज मंडल, दिगंबर तिवारी, शंकर लोहार, सुब्रत  तिवारी, हराधन बाउरी, शमीम अथर, रंजीत महतो, संतोष गोराई, मनोज मोदी, बबलू शर्मा, भोला चक्रवर्ती, विकास मंडल, संजीत तिवारी, तारक तिवारी, संजय महतो, मुन्ना यादव, दीपक मोदी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-three-day-scout-and-guide-training-completed-at-st-xavier-public-school/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : संत जेवियर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही