Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुमारधुबी नियोजनालय में लगा रोजगार मेला, चार कंपनियां पहुंची

Maithan : मैथन (Maithan) चिरकुंडा श्रम कल्याण केंद्र स्थित कुमारधुबी नियोजनालय में 8 फरवरी बुधवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से रोजगार मेला लगाया गया. मेला में कैरियर ब्रिज सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा कुल 670 बेरोजगार युवकों को भर्ती कर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है. मेला में टायर की चार नामी कम्पनियां आई हैं, जो बेरोजगार युवकों को झारखंड से बाहर रोजगार मुहैया कराएगी. मेला के संचालक अमित कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जहां विभिन्न कम्पनियों में कुल 670 बेरोजगार युवकों को नियुक्तियां दी जाएंगी. मासिक आय 12 से 15 हजार रुपये होगी. बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है. हालांकि बेरोजगार युवकों के चेहरों पर निराशा साफ देखी गई. युवकों का कहना था कि कम्पनियां झारखंड से बाहर मात्र 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर रोजगार दे रही हैं. इतने कम वेतन में खुद का गुजारा करते हुए परिवार का भरन पोषण मुश्किल है. युवकों ने झारखंड की  हेमंत सरकार से आग्रह किया कि राज्य के अंदर ही रोजगार उपलब्ध कराकर इस तरह के पलायन पर रोक लगाई जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही