Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी नियोजनालय में लगा रोजगार मेला, 77 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

 

87 आवेदकों को किया गया शॉर्टलिस्ट, 1350 युवकों ने दिया था आवेदन

Sindri: सिंदरी नियोजनालय परिसर में बुधवार 23 अगस्त को मिनी रोजगार मेला लगाया गया. नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 1350 आवेदकों में 77 युवकों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है. साथ ही 87 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया. मिनी रोजगार मेला में कुल 8 नियोजकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. आवेदकों के लिए नियोजनालय में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी. सभी के बारे में नियोजकों को अवगत कराया गया था. मिनी रोजगार मेला में उच्च वर्गीय लिपिक किशोर कुमार सिन्हा, प्रशांत गोयल, विवेक कुमार साहू, संजय कुमार साहू व कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही