Search

 
 
 

धनबाद: चिरकुंडा में रोजगार मेला गरीबों के लिए नहीं: अशोक मंडल

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) झामुमो के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने चिरकुंडा में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. श्री मंडल ने कहा कि रोजगार मेला आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि किसी एक पार्टी का बनकर रह गया. उन्होंने कहा श्रम कल्याण केंद्र में 5 और 6 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया गया था,जिसमें 11 बैंकों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. मेला में आम लोगों की उपस्थिति कम, भाजपाइयों की अधिक थी. उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने योजना गरीबों के लिए बनाई है, ताकि सीधा लाभ जमीनी स्तर के लोगों को मिले.  दुर्भाग्य यह है कि मेला में जरूरतमंद लोगों को नजरंदाज किया गया. श्री मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम पर एकाधिकार जमाना भाजपा का इतिहास रहा है.  देश आजाद होने के बाद से ही भारतवासी आजादी का पर्व गर्व से मनाते आ रहे हैं. भाजपा ओछी राजनीति का परिचय देते हुए अजादी के पर्व को भी राजनीतिक रंग देने पर आमादा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-curb-crime-maintain-peace-in-muharram-pitambar-singh-kherwar/">धनबाद

: अपराध पर अंकुश लगाएं, मुहर्रम में बनाए रखें शांति: पीतांबर सिंह खेरवार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही