Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीएवी स्कूल सिंदरी में रोजगारपरक कार्यशाला संपन्न

Sindri : सिंदरी (Sindri) टिंकरहाट इनोवेशन फाउंडेशन (टीआईएफ) की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में सात दिवसीय बांस हस्तशिल्प कार्यशाला का समापन शुक्रवार 24 मार्च को हो गया. स्कूली बच्चों ने बांस से सामान बनाने की तकनीक को जाना-समझा. मुख्य अतिथि एसीसी सिंदरी के डायरेक्टर प्लांट अतुल दत्ता ने कहा कि हाथ से निर्मित वस्तुओं की मांग बढ़ रही है. बांस से निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर हम इस तरह के रोजगार को प्रोत्साहित कर सकते हैं. टीआईएफ के सह संस्थापक कुणाल भास्कर ने कहा कि बच्चों में ऐसी वस्तुओं के निर्माण की कला से आने वाली पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलेगी. विद्यालय प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा निर्मित वस्तुओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. बच्चों ने अपने अवकाश का सर्वोत्तम उपयोग किया है. प्रतिभागी बच्चों देवमणि, अक्षय चौरसिया, अर्पिता कुमारी, भाव्या झा, प्रिया अग्रवाल, गौतम सूत्रधर व रीसा भट्टाचार्जी ने बांस की पत्तियों से फिश स्ट्रिंग लाइट, राउंड स्ट्रिंग लाइट, नाइफ स्टैंड और पेन स्टैंड बनाया. मौके पर विशिष्ट अतिथि एसीसी सिन्दरी सीएसआर हेड प्रदीप पाण्डेय व कार्यक्रम इंचार्ज मुकेश कुमार तिवारी सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही