धनबाद: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने दिया धरना
Dhanbad : जिले के सभी प्रखंडों के रोजगार सेवकों ने 15 मई सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ एवं झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले धरना में मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई. संघ के अध्यक्ष मधुसूदन पासवान ने कहा कि पुलिस 13 दिन बाद भी दोषियों को पकड़ने में नाकाम रही. विगत 3 मई को पंचायत सचिव माणिक चन्द्र दास बायोमीट्रिक हाजिरी बनाने के लिए बाघमारा आ रहे थे. तभी निचितपुर के उप मुखिया के पति राजेश राय एवं संजय राय ने उन्हें रास्ते में रोक लिया व जाति सूचक गाली गलौज की. आरोपियों ने जान मारने की नीयत से मोटर साइकिल की चेन से बर्बरता पूर्वक उनकी पिटाई भी की. लिखित शिकायत कतरास थाना में दी गयी. मगर पुलिस किसी तरह की कार्रवाई करने में नाकाम रही है. झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री संजूत कुमार सहाय ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. एक सप्ताह के अंदर प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करे, अन्यथा बाध्य होकर कलमबंद हड़ताल पर जाने को विवश होंगे. धरना में मधुसूदन पासवान, निसार अहमद अंसारी, परमेश्वर मराण्डी, लालू रविदास, रवीन्द्र दास, शंकर रजवार, प्रभुदयाल महतो, चुन्नीलाल हेम्ब्रम, रामपुकार पासवान, चन्द्रिका प्रसाद, माणिक चन्द्र दास, शिवशंकर राम, रामसागर राम, संजु सहाय, नन्दलाल गोप, फनु मोदी, सुबोध पाण्डेय, ओपेन टुडू, अताउल हक, जगरनाथ बाउरी, मो कलीम, नन्दलाल चौहान, शिव नारायण सिंह, बबलू बनर्जी सहित सभी प्रखंडों के रोजगार सेवक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment