Search

 
 
 

धनबाद: प्रवासी और असंगठित मजदूरों को एप के जरिये मुहैया कराया जाएगा रोजगार

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद के होटल रतन बिहार में 19 जुलाई मंगलवार को प्रोजेक्ट स्वाभिमान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता नीड्स के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर पारस ने की. उद्घाटन संस्था के संतोष विकराल धनबाद, जेएसपीएल बशीर खान, प्रकाश फाउंडेशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, ग्रामीण विकास केंद्र के सुदर्शन साव एवं बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित ने दीप जला कर किया. जानकारी देते हुए नीड्स के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर पारस ने बताया कि यूरोपीय यूनियन के तहत प्रोजेक्ट स्वाभिमान में प्रवासी और असंगठित मजदूरों को काम धाम एप के जरिये रोजगार मुहैया कराया जाएगा. नीड्स झारखंड के नौ जिले में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के लिए काम कर रही है. धनबाद भी उसमें शामिल है. इसके लिए एक टोल फ्री नंबर के साथ 24 घंटे सातों दिन के लिए एक कॉल सेंटर देवघर में बनाया गया है. उपलब्ध नंबर 74620 46704 पर फोन या व्हाट्सएप से जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ ले सकते है. कार्यशाला को सफल बनाने में स्थानीय स्वयंसेवी संस्था किसान विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष मगधेश कुमार, जन जागृति ट्रस्ट के संजय कुमार, ग्रामीण शिक्षा विकास ट्रस्ट के दिनेश महतो, हेल्पज इंडिया के सचिव करमचंद महतो एवं श्याम श्रीवास्तव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-problem-of-livelihood-in-front-of-laborers-due-to-ban-on-sand-lifting-jmm-held-a-meeting/">धनबाद:

बालू उठाव पर रोक से मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी समस्या, झामुमो ने की बैठक [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही