Search

 
 
 

धनबाद : मुथूट फाइनेंस के ऑफिस को लूटने आये अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक की मौत, दो घायल

 
Dhanbad : जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास स्थित मुथूट फाइनेंस ऑफिस  को लूटने आये अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें में पुलिस ने जहां एक अपराधी को मार गिराया है. वहीं दो अपराधी को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया. बाकी अपराधी भागने में सफल रहे. बता दें कि बीते तीन सितंबर को धनसार स्थित गुंजन ज्‍वेलस में दिनदहाड़े डकैती हुई थी. घटना के दो दिन बाद यानी आज मंगलवार की सुबह अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया. हालांकि इस बार अपराधियों का पुलिस से आमना सामना हो गया. पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/iron-is-being-stolen-in-bokaro-thieves-keep-an-eye-on-the-properties-of-government-establishments/">बोकारो

में धड़ल्ले से हो रही लोहे की चोरी, सरकारी प्रतिष्ठानों की संपत्तियों पर है चोरों की नजर
इसे भी पढ़ें - शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-ed-raids-on-35-locations-of-liquor-traders-in-delhi-up-punjab/">शराब

घोटाला : दिल्ली-यूपी-पंजाब में शराब कारोबारियों के 35 ठिकानों पर ED के छापे

ऑफिस खुलते ही ऑफिस में घुस गए अपराधी

जानकारी के मुताबिक बैंक मोड़ गुरुद्वारा के पास स्थित मुथूट फाइनेंस के दफ्तर के खुलते ही मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे आधा दर्जन अपराधी घुस गए. इसकी सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि मुथूट के ऑफिस के अंदर और भी अपराधी मौजूद थे, लेकिन वह बचकर भाग निकले. एसएसपी संजीव कुमार, बैंक मोड़ पुलिस थाना के प्रभारी पीके सिंह घटनास्‍थल पर जमे हुए हैं. मौके पर सैकड़ों लोग भी जमा हो गये हैं. इसे भी पढ़ें - खूंटी">https://lagatar.in/khunti-sexual-abuse-of-tribal-minor-pregnant-for-four-months-bjp-said-boosted-morale-of-jihadi-mentality-in-jharkhand/">खूंटी

: आदिवासी नाबालिग से यौन शौषण, चार माह की हुई गर्भवती, बीजेपी ने कहा- झारखंड में जिहादी मानसिकता वालों का बढ़ा मनोबल

धनबाद शहर में एक सप्‍ताह के भीतर अपराधियों का यह दुसरा बड़ा दुस्‍साहस है

इससे तीन दिन पहले अपराधियों ने धनसार पुलिस स्‍टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित गुंजन ज्‍वेलस से एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना लूट लिया था. गौरतलब है कि मुथूट कंपनी सोना लेकर लोन देती है. इसे भी पढ़ें - आरोपों">https://lagatar.in/hurt-by-allegations-lg-of-delhi-sent-legal-notice-to-aap-mlas-sought-reply-in-48-hours/">आरोपों

से आहत दिल्ली के LG ने आप के विधायकों को लीगल नोटिस भेजा, 48 घंटे में जवाब मांगा, नहीं तो जायेंगे कोर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही