Search

 
 
 

धनबाद : मनियाडीह में मुठभेड़, दारोगा की पिस्टल छीनकर गोली चलाई, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

Dhanbad News :  ग्रामीण एसपी मो याकूब ने बताया कि अगस्त महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र से राम प्रताप प्रसाद के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि राम प्रताप दो दिनों से लापता हैं। शिकायत में शंकर नाम के एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया था. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई.
 
घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Dhanbad News : लूट की रकम के बंटवारे को लेकर दो साथियों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी. अब उसी हत्याकांड की जांच के दौरान आरोपी पुलिस से भिड़ गया. मंगलवार देर रात टुंडी के मनियाडीह इलाके में हथियार बरामदगी के लिए ले जाए गए शंकर डे उर्फ पिंकू डे ने एक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई.घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Uploaded Image

  अस्पताल पहुंची पुलिस

गुमशुदगी की शिकायत से हत्या तक पहुंची जांच

 ग्रामीण एसपी मो याकूब ने बताया कि अगस्त महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र से राम प्रताप प्रसाद के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि राम प्रताप दो दिनों से लापता हैं। शिकायत में शंकर नाम के एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया था. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध मैथन इलाके के आसपास घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शंकर डे उर्फ पिंकू डे को गिरफ्तार कर लिया.

 

हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शंकर ने राम प्रताप प्रसाद की हत्या करने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस टीम उसे हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए टुंडी के मनियाडीह इलाके में ले गई.

 

इसी दौरान आरोपी ने एक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी. इसके बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचाया गया.

 

लूट की रकम के लेनदेन में बिगड़े रिश्ते

ग्रामीण एसपी मो याकूब के मुताबिक राम प्रताप और शंकर दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है.जून महीने में दोनों ने मिलकर गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में लूट की एक घटना को अंजाम दिया था. लूट की रकम के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी विवाद में शंकर ने राम प्रताप को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई.

 

पुलिस ने पहले मनियाडीह इलाके से एक अज्ञात शव बरामद किया था. बाद में उसकी पहचान राम प्रताप प्रसाद के रूप में हुई. जांच में सामने आया कि राम प्रताप की हत्या की गई थी और पुलिस इस मामले में शंकर डे की भूमिका की जांच कर रही थी.

 

अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच

घायल आरोपी का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चल रहा है. पुलिस उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रही है. अधिकारियों के मुताबिक हालत में सुधार होने के बाद उससे आगे पूछताछ की जाएगी पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के साथ-साथ आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही