Search

धनबाद : सड़कों पर फिर अतिक्रमणकारियों ने जमा लिया कब्जा

नगर निगम का अभियान फुस्स, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी Dhanbad: नगर निगम का अतिक्रमण अभियान सिर्फ आई वास बनकर रह गया है. दो दिन पूर्व शहर के रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक, सिटी सेंटर से सीएमआरआई गेट, हीरापुर हटिया से आइएसएम गेट तक सड़क किनारे से ठेले खोमचे वाले और सब्जी विक्रेताओं को सड़क से हटाया गया था. अभियान खत्म होने के साथ ही शुक्रवार 23 जून को फिर से सड़कों पर दुकानें सज गईं. दुकान लगाने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस संबंध में इनफोर्समेंट टीम के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि बरटांड में अभी अभियान रोक दिया गया है. वहा वेंडिंग जोन बनने के बाद फुटपाथ दुकानदारों को सड़क से हटाया जाएगा. अन्य स्थानों पर छूट नहीं दी जाएगी. आज भी जिला परिषद से डीआरएम चौक तक अभियान चलाया गया है. लेकिन सिर्फ चेतावनी दी गई है. इसके बाद भी फुटपाथ खाली नहीं होता है तो सख्ती बरती जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-raid-in-bandarchuan-forest-huge-quantity-of-coal-seized/">धनबाद:

बंदरचुआं जंगल में छापेमारी, भारी मात्रा में कोयला जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp