Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दूसरे दिन जिला परिषद से कोर्ट तक हटा अतिक्रमण, 12 दुकानें हटाई गईं

Advertisement
Advertisement

फुटपाथ दुकानदार बोले- दुर्गा पूजा में रोजी-रोटी पर बुलडोजर चला रहा निगम

Dhanbad : दुर्गा पूजा से पहले नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान ने फुटपाथ दुकानदारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. दुकानदारों का कहना है कि हम गरीबों को घर चलाना मुश्किल होता है. दुर्गा पूजा के समय नगर निगम उनकी रोजी-रोटी व खुशियों पर बुलडोजर चला रहा है. इधर, दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू के नेतृत्व निगम की टीम ने जिला परिषद से कोर्ट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर 12 से अधिक दुकानों को हटा दिया.  इसके साथ ही दुकानदारों पर कुल 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया. संतोषिनी मुर्मू ने कहा कि कोहिनूर मैदान में बने वेंडिंग जोन में सभी फुटपाथ दुकानदारों के लिए जगह बनाई गई है. सभी को वेंडिंग जोन में हीं दुकानें लगानी होगी. सडक का अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. ज्ञता हो कि नगर निगम और फुटपाथ दुकानदारों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है. शुक्रवार की सुबह  अतिक्रमण हटाकर निगम की टीम के जाते ही सड़क की दोनों ओर फुटपाथ पर फिर दुकानें लग गईं.

 वेंडिंग जोन में बसाने की कवायद फिर से शुरू

दो करोड़ की लागत से कोहिनूर मैदान में बने वेंडिंग जोन में 192 दुकानों के लिए जगह बनाई गई है. नगर प्रबंधक सुमित तिग्गा ने बताया कि अब जो भी दुकानदार वेंडिंग जोन में लगातार दुकान लगाएंगे, उन्हें ही जगह आवंटित की जाएगी. शुक्रवार को भी कोर्ट रोड से करीब 20 दुकानों को हटा कर वेंडिंग जोन में बसाया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-businessmans-bodyguard-turns-out-to-be-a-retired-soldier/">धनबाद

: कोयला व्यवसायी का अंगरक्षक निकला रिटायर्ड फौजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही