Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में शहीद स्माक के पास से हटा अतिक्रमण, पास के स्कूल को छोड़ दिया

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) में 28 अप्रैल को एफसीआई ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. प्रबंधन के निर्देश पर सुरक्षा गार्डों ने नॉर्थ हॉस्टल के समीप एफसीआई के दिवंगत कर्मियों के शहीद स्मारक के समीप अवैध दुकानों को हटाया गया. हालांकि उक्त स्थल के बगल में नार्थ हॉस्टल के ग्राउंड को घेरकर स्कूल के अतिक्रमण को यूं ही छोड़ दिया गया. इससे नाराज स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीटी 28 निवासी छोटू प्रसाद ने उक्त स्थल का अतिक्रमण कर दुकान बनाई थी. एफसीआई प्रबंधन के सुरक्षा गार्डों ने इसे हटाकर सामान को उनके घर के समीप छोड़ दिया. शहर में इसकी चर्चा है कि बगल में अनाधिकृत रूप से स्कूल चल रहे स्कूल पर प्रबंधन की नजर नहीं पड़ी. इस संबंध में पूछे जाने पर एफसीआई सिंदरी यूनिट के प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सिंदरी में जहां-जहां अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है. ऑल इंडिया एफसीआई वीएसएस इंप्लाइज एसोसिएशन को शहीद स्मारक के लिए कंपनी ने 20×20×3 फीट जमीन मुहैया कराई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-emphasis-on-family-planning-in-manthans-sensitization-meeting/">धनबाद

: मंथन की सेंसटाइजेशन मीटिंग में फैमिली प्लानिंग पर जोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही