Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी आरओबी के नीचे अतिक्रमण, टकराव की आशंका

Maithon : कुमारधुबी रेलवे ओवरब्रिज चालू होते ही उसके नीचे अतिक्रमण शुरू हो गया है. जमीन पर कब्जा करने की होड़ मची है. जिससे आपसी टकराव की आशंका बढ़ गई है. ब्रिज के पास रहने वाली रेखा देवी ने कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दी है. कहा कि पड़ोसी कृष्णा यादव व उनका पुत्र विक्की यादव ब्रिज के नीचे खाली जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. जमीन पर कब्जा करने के लिए मवेशी भी बांधना शुरू कर दिया है. उस जगह पर आसपास के लोग घर बनाने के लिए ईंट, बालू, गिट्टी आदि गिराना चाहते हैं. लेकिन कृष्णा यादव अपने पुत्र के साथ मिलकर दबंगई कर रहे हैं. धमकी देते हैं और रंगदारी की मांग भी करते हैं. घर बनाने के लिए वह ईंट गिरवा रही थी, तो दोनों बाप-बेटे ने गाली-गलौज की और ईंट गाड़ी को वापस लौटा दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. जान- बूझकर ब्रिज के नीचे मवेशी बांध देते हैं. इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं, इस मुद्दे पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि महिला के आवेदन में की गई शिकायत की जांच की जाएगी. आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. ब्रिज के नीचे खाली जमीन पर अवैध कब्जा हटवाया जायेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/power-crisis-deepens-in-dhanbad-cut-for-10-hours/">धनबाद

में बिजली संकट गहराया, 10 घंटे तक हो रही कटौती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही