Search

 
 
 

धनबाद : टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

 
Dhanbad : कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में धनबाद डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की गई टेबल टेनिस प्रतियोगिता 9 जुलाई को संपन्न हो गई. दूसरे दिन महिला एवं पुरुष वर्ग का सिंगल और डबल का फाइनल खेला गया. सिंगल में मनोज कुमार ने सूरज सिंह को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया. वही वूमेन सिंगल में स्नेहलता ने सृजनी चटर्जी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर खिताब जीता. अंडर-19 में सत्यम ने सूरज सिंह को हराया. डबल मेंस में मनोज एवं सत्यम की जोड़ी ने साहिल और अमितेश की जोड़ी को पराजित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएन महापात्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में साहिल, अंजन चक्रवर्ती, संजीव, सागर, सुरेश, विवेक, विनोद, राजीव, प्रकाश, गौतम एवं अजय कुमार का योगदान रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-entrepreneurship-faculty-development-program-at-bit-sindri-ends-on-15th/">धनबाद

: बीआईटी सिंदरी में एंटरप्रेन्योरशिप फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन 15 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही