Search

 
 
 

धनबाद:  निजी स्कूल व किताब दुकानों की सांठ-गांठ खत्म करें: अभिभावक महासंघ

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) निजी स्कूलों और बुक स्टोरों की साठगांठ से चिन्हित दुकानों से किताब, कॉपी एवं स्टेशनरी आइटम खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य किये जाने के खिलाफ व सरकारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर झारखंड अभिभावक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंप कर मांग की कि सरकारी आदेशों का अनुपालन कराएं. स्कूल प्रबंधन और किताब दुकान का अपवित्र गठबंधन समाप्त करा कर अभिभावकों को राहत दिलाएं. साथ ही चेतावनी दी कि यदि इन मामलों पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उपायुक्त के नेतृत्व में बनी जिला फीस कमिटी ने भी अपने कार्य का निष्पादन सही तरीके से पूरा नहीं किया है. फीस कमिटी की प्रत्येक वर्ष समीक्षाबैठक नहीं हो रही है. स्कूल ड्रेस का गोरखधंधा भी निजी स्कूलों की मनमानी से फल-फूल रहा है. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव मनोज मिश्रा, सचिव संतोष कुशवाहा, मीडिया प्रभारी रतिलाल महतो और कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही