Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महुदा में लगा ऊर्जा मेला, 16 लोगों ने दिया नया कनेक्शन का आवेदन

Mahuda : विद्युत विभाग लोयाबाद प्रमंडल की ओर से 14 मई को महुदा के पदुगोड़ा पंचायत सचिवालय में ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. मेले में पहुंचे लोगों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही उनकी बिल आदि से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया.  दो लोगों ने एकमुश्त ब्याज माफी योजना का लाभ लिया, जबकि दो लोगों ने मीटर लगाने के लिए आवेदन दिया और शुल्क भी जमा किया. तीन लोगों ने बकाया बिल का भुगतान कर कनेक्शन जोड़वाया. सोलह लोगों ने नया कनेक्शन के लिए आवेदन दिया. बकाया कुल 43534 रुपए में से 35380 रुपए की वसूली की गई. मेला सुबह आठ से  दोपहर बारह बजे तक चला. उद्घाटन मुखिया महेश कुमार पटवारी व सहायक अभियंता अनिल कुमार ने किया. सहायक अभियता अनिल कुमार ने कहा कि बकाया बिल रखने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जाएगा. बिजली चोरी करते ग पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने के साथ उनपर केस भी दर्ज किया जाएगा. मौके पर कनीय अभियंता देवीलाल सोरेन, सुशील कमार तिवारी, गोपाल नापित, मंटू शर्मा, गोविंद मुर्मू, अर्पण अभिषेक सांगा, विक्रम कुमार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही