Search

 
 
 

धनबाद: पुराना बाजार चैंबर कार्यालय में लगा ऊर्जा मेला

 

बिजली संबंधी शिकायतों  का हुआ त्वरित निपटारा

Dhanbad : पुराना बजार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से बुधवार 13 सितंबर को चैंबर कार्यालय में ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. मेला में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिजली बिल में सुधार, नए विद्युत कनेक्शन, खराब मीटर बदलने, बिजली चोरी के मुकदमे में जुर्माना वसूली समेत अन्य शिकायतें दर्ज की गई. इस कैंप का लाभ 20 स्थानीय लोगों ने उठाया. कैंप में बिजली विभाग के एसडीओ सुजीत कुमार मौजूद थे. उन्होंने खुद आवेदनों का तुरंत निष्पादन किया. खराब मीटर की शिकायत करने वाले लोगों का मीटर भी एक सप्ताह के भीतर बदलने का आश्वासन एसडीओ ने दिया. चेंबर के अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने कहा कि इसी तरह आगे भी कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा. उन्होंने इसके लिए बिजली विभाग को धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही