Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा के कंचनडीह में 21 जनवरी को लगेगा ऊर्जा मेला

Nirsa : निरसा (Nirsa) विद्युत आपूर्ति अवर मंडल कार्यालय निरसा 2 कंचनडीह में 21 जनवरी शनिवार को ऊर्जा मेला का आयोजन होगा. यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता निरसा 2 के कृष्ण देव प्रजापति ने गुरुवार 19 जनवरी को दी. उन्होंने बताया कि मेला में उपभोक्ता बिल संबंधी समस्या, 100 यूनिट फ्री की जानकारी, मीटर संबंधी समस्या, खराब मीटर बदलने, बिजली बिल ना बनना, नए विद्युत कनेक्शन, ऑन लाइन  बिल जमा करने, लाइन कटने एवं जोड़ने की प्रक्रिया, बिल की गड़बड़ी में सुधार व लोड बढ़ने का आवेदन आदि समस्याओं के साथ समाधान के उपायों  की जानकारी दी जाएगी. सभी प्रकार की समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त किये जाएंगे. उन्होंने लोगो से देश हित में बिजली बचाने व बिजली चोरी को नहीं कहने की शपथ लेते हुए मेला को सफल बनाने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही