Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ऊर्जा सचिव ने बिजली जीएम को दिया सिंदरी में तीन ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri) झारखंड सरकार के ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार ने सिंदरी शहर में भीषण बिजली संकट के निदान के लिए धनबाद के बिजली महाप्रबंधक अजीत कुमार को युद्ध स्तर पर 3 ट्रांसफॉर्मर खरीदने या भाड़े पर लेकर लगाने का निर्देश दिया है.

 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बातचीत

मंगलवार 14 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ऊर्जा मंत्रालय के सचिव ने सिंदरी चैंबर ऑफ कामर्स एवं लायंस क्लब ऑफ सिंदरी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. बैठक में सचिव के अलावा झारखंड विद्युत बोर्ड प्रबंध निदेशक के के वर्मा, संजय कुमार निदेशक क्रय एवं भंडारण, धनबाद के महाप्रबंधक अजीत कुमार मौजूद थे.

 DVC मांग रहा 1 करोड़ रुपये सिक्युरिटी मनी

बैठक में महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि सिंदरी शहर में नवनिर्मित सब स्टेशन को चालू करने के लिए DVC 1 करोड़ रुपये सिक्युरिटी मनी मांग रहा है. के के वर्मा ने तत्काल महाप्रबंधक अजीत कुमार को पैसा जमा कराने एवं सब-स्टेशन को चालू करने के लिये अधिकृत किया. दीर्घकालिक विद्युतापूर्ति व्यवस्था योजना के तहत एक वर्ष के अंदर क्रमबद्ध तरीके से संपूर्ण आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने एवं जल्द से जल्द विभाग को DPR भेजने का निर्देश दिया गया. कहा कि सरकार की तरफ से धन की कमी नहीं होने दी जाएगी.

  बैठक कर समन्वय समिति का गठन करें

सचिव ने महाप्रबंधक अजीत कुमार को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र धनबाद उपायुक्त के साथ हर्ल एवं FCI के अधिकारियों की बैठक करें. सिंदरी के प्रतीनिधिमंडल के लोगों की बैठक कर समन्वय समिति का भी गठन करें.  बैठक में सिंदरी चैंबर ऑफ कामर्स के सचिव दीपक कुमार दीपु, लायंस क्लब सिंदरी के लायन अनिल आशुतोष एवं लायन प्रशांत पांडेय मौजूद थे. यह जानकारी सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक कुमार दीपू ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-despite-the-assurance-of-the-assistant-engineer-the-dangling-wires-of-the-electricity-were-not-changed/">धनबाद

: सहायक अभियंता के आश्वासन के बावजूद नहीं बदले गए बिजली के झूलते तार [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही