Search

 
 
 

धनबाद  46 हजार लोगों तक पहुंची ऊर्जा स्वराज यात्रा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद क्लब में शुक्रवार 22 जुलाई को रोटरी क्लब ऑफ धनबाद, नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल एवं मिडटाउन के संयुक्त तत्वावधान में ऊर्जा स्वराज यात्रा से सम्बंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रो चेतन सिंह सोलंकी टीम के सदस्यों के साथ मौजूद थे.

  ऊर्जा स्वराज का विचार सरल व शक्तिशाली अवधारणा

ऊर्जा स्वराज यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का अभिनन्दन किया गया. प्रो चेतन सिंह सोलंकी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था, खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दूसरों की सेवा में खुद को खो दें. ऊर्जा स्वराज का विचार एक ही समय में व्यक्तियों को ऊर्जा आपूर्ति, देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा, आजीविका सृजन और जलवायु परिवर्तन को कम करने में एक सरल लेकिन शक्तिशाली अवधारणा है. यात्रा का उद्देश्य सौर बस के माध्यम से प्रशिक्षण और प्रदर्शन के माध्यम से बड़े पैमाने पर कार्रवाई योग्य जागरूकता लाना है. 26 नवम्बर 2020 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऊर्जा स्वराज यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ऊर्जा स्वराज यात्रा 575 दिनों से चल रही है, जो 16 राज्यों से होते हुए लगभग 25,000 किमी की दूरी तय कर46,000 लोगों तक पहुंच रही है.

  देश भर में लगभग 5 से 6 बार घूमेगी

यात्रा के 28 भारतीय राज्यों में लगभग दो लाख किमी, 5000 से अधिक वार्ता एक हजार से अधिक प्रदर्शनियों एक लाख लोगों के बुनियादी प्रशिक्षण और एक लाख पौधे लगाने की उम्मीद है. 11 वर्षों में यात्रा देश भर में लगभग 5 से 6 बार घूमेगी. धनबाद पब्लिक स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों को सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सभी गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही