Search

 
 
 

धनबाद : इनफोर्समेंट एजेंसियां चलाएं सघन जांच अभियान- डीसी

 
Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को सभी एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ बैठक कीं. उन्होंने उत्पाद, सीआईएसएफ, रेलवे, इनकम टैक्स, पुलिस सहित अन्य एनफोर्समेंट एजेंसियों को आपस में समन्वय बनाकर कर विशेष सतर्कता बरतते हुए सघन जांच अभियान चलाने को कहा. साथ ही धनबाद-बोकारो (इंटर डिस्ट्रिक्ट) व मैथन में बंगाल की सीमा (इंटर स्टेट) पर कड़ाई से जांच करने, सभी बैंकों को बड़े पैमाने पर कैश ट्रांजेक्शन वाले खाता धारकों पर कड़ी नजर रखने तथा उत्पाद विभाग को अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, वरीय उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, डीएसपी हेडक्वार्टर-2 संदीप गुप्ता, डीएसपी हेडक्वार्टर-1 सुमित कुमार, इनकम टैक्स से इंद्रजीत रविदास, उत्पाद विभाग से रामलीला रवानी के अलावा सीआईएसफ, बैंक सहित अन्य एनफोर्समेंट एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/special-train-from-dhanbad-to-coimbatore-from-4th-september/">धनबाद

से कोयंबटूर के लिए स्पेशल ट्रेन 4 सितंबर से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही