Search

 
 
 

धनबाद : पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कॉलेज में मनाया गया इंजीनियर्स डे

 
क्वालिटी एजुकेशन पर संस्थान का ज़ोर, शत प्रतिशत रिज़ल्ट व प्लेसमेंट से बनी अगल पहचान : मथुरा महतो
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के साहोबहियार स्थित पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज़ में शुक्रवार 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व एम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई. इस मौके पर विधार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में मौजूद विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि दिन वर्तमान समय में कचरा का उपयोग कर ईंधन व अन्य चीजों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है. साथ ही कचरों से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड व अन्य गैसों को कम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस संस्थान में विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन देने का प्रयास ज़ारी है. प्रतिवर्ष शत प्रतिशत रिजल्ट और प्लेसमेंट के साथ झारखंड में एक अलग पहचान बना रहा है. टाटा स्टील के महाप्रबंधक संजय रजौरी ने कहा कि वर्तमान समय में भारत दिन दोगुनी रात चौगुनी रफ्तार से प्रगति कर रहा है. लोग टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो रहे हैं. इस वर्ष इंजीनियर्स डे "सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग" की थीम पर मनाया जा रहा है. समारोह में आरपी मिश्रा, छोटू सिंह, राजेश सिंह, राकेश भूषण सिंह, संजय कुमार सिंह, पवन महतो, आंनद महतो, डॉ विवेक कुमार, बसंत महतो, दिनेश महतो, उत्तम महतो, जगदीश चौधरी, राजकुमार महतो सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-government-ambulance-broke-down-midway-condition-of-pregnant-woman-deteriorated/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: बीच रास्ते में सरकारी एंबुलेंस हुआ खराब, गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही