Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर में अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर में मंगलवार 5 जुलाई को अंतरसदनीय अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली ने प्रतिभागियों का चयन किया. छात्र- छात्राओं की प्रतियोगिता को चार सदनों जैसे तक्षशिला, विक्रमशिला, नालंदा, विक्रमशिला में बांटा गया था. सब जूनियर वर्ग में प्रथम अनन्या (तक्षशिला), द्वितीय मानसप्रीत (विक्रमशिला), तृतीय स्थान में रही आरुषि प्रकाश (नालंदा) तथा अनिर्वेदा सिंह (तक्षशिला). जूनियर वर्ग में प्रथम रिद्धि (विक्रमशिला), द्वितीय हर्ष सिंह (नालंदा) तथा फैथ तृतीय (नालंदा) स्थान पर रहे. विद्यालय के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय अधिकारी डॉ के सी श्रीवास्तव ने विजेताओं को बधाई दी. निर्णायक मंडली में मौसमी दास, अभिलाषा सिंह, पी कौर, पवन पांडेय, मौसीना इकबाल शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन पापिया चटर्जी, शालनी पॉल ने किया. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही