Dhanbad : धनबाद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. शहर के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आईपीएल के मैचों का बड़े स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देख सकेंगे. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन कार्यकारिणी के सदस्य विनय कुमार सिंह ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल को स्टेडियम के फन पार्क में आईपीएल के चार मैचों का बड़े स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. जेएससीए ने इसकी जिम्मेदारी धनबाद क्रिकेट संघ को सौंपी है. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जो दर्शक स्टेडियम में मैच देखने नहीं जा पाते, उनके लिए यह शानदार अवसर है. इसमें कोई प्रवेश शुल्क भी नहीं लगेगा. 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स व गुजरात टाइटंस तथा मुंबई इंडियन व पंजाब किंग्स के बीच, जबकि 23 अप्रैल को रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू व राजस्थान रायल्स तथा कोलकाता नाइटराइडर्स व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेले जाएंगे. [wpse_comments_template]
धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में 22 व 23 को बड़े स्क्रीन पर लें आईपीएल मैचों का लुत्फ
Last Updated: Apr 11, 2023 12:00 AM (IST)