Search

 
 
 

धनबाद : मल्टीप्लेक्स में 23 सितंबर को 75 रुपए में लें फिल्मों का आनंद

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-fourth-day-of-the-service-fortnight-mp-mla-distributed-nutrition-to-tb-patients/">

(Dhanbad) वासी शुक्रवार 23 सितंबर को शहर के मल्टीप्लेक्स में महज 75 रुपए में फिल्म का मजा ले सकेंगे. राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (16 सितंबर) के उपलक्ष्य में मल्टीप्लेक्स एससोसिएशन ने यह यह फैसला लिया है. यह सुविधा प्रभातम मॉल स्थित आइनॉक्स और ओजोन गैलेरिया सरायढेला में मिलेगी. दर्शकों को 75 रुपए के अलावा टैक्स अलग से देना होगा. 3 डी फिल्म के लिए 40 रुपए अतिरिक्त देने होंगे. प्रभातम मॉल की चार स्क्रीन में कुल 888 सीट पर दर्शक फिल्म देख सकेंगे. टिकटों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग जारी है. आइनॉक्स के महाप्रबंधक दीपक कुमार चौधरी बताया कि कोरोना काल में फिल्म उद्योग और मल्टीप्लेक्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. सिंगल स्क्रीन तो लगभग बंद ही हो गई. जिनके पास पहले से जमा पूंजी थी, वही मार्केट में बने हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से भी सिनेमा दर्शकों की संख्या में काफी कमी आई है. दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे से जोड़ने के लिए एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-uproar-against-b-ed-semester-delay-in-bbmku/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में बीएड सेमेस्टर लेट चलने के खिलाफ विद्यार्थियों का हंगामा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही