Search

 
 
 

धनबाद : मैथन डैम में 3 दिन तक लें रॉक क्लाइम्बिंग, बनाना व रिंगो राइड का मजा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-on-june-21-bjp-will-celebrate-yoga-day-at-three-places-in-each-division/">(Dhanbad)

जिले के मैथन डैम में 19 जून को एडवेंचर कार्यक्रम शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्‍य अतिथि‍ सांसद पीएन सिंह ने किया. मौके पर बतौर विशि‍ष्‍ट अतिथि निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता मौजूद थीं. तीन दिनों तक चलने वाले इस एडवेंचर कार्यक्रम में 20 जून से आम लोग भाग ले सकेंगे. रॉक क्लाइम्बिंग, बनाना राइड, रिंगो राइड, वाटर सर्फिंग, जेट स्कीइं‍ग सहि‍त अन्‍य इवेंट में भाग ले सकते हैं. समापन 22 जून को होगा. राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार इस तरह का आयोजन करा रही है. इसका नाम एडवेंचर झारखंड रखा गया है. कार्यक्रम का जि‍म्मा संयुक्ता इवेंट्स एंड डेकॉर कंपनी को दि‍या गया है. सांसद पीएन सिंह ने कहा कि‍ सिर्फ कार्यक्रम के आयोजन करने से कोई लाभ नहीं होगा. यहां आधारभूत संरचना का घोर आभाव है. पर्यटकों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. राज्‍य के लगभग सभी पर्यटन स्‍थलों की यही स्थिति है. यही वजह है कि झारखंड में पर्यटकों का आगमन काफी कम हो गया है. जबकि यहां से महज एक किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्‍थलों पर सभी सुवि‍धाएं उपलब्ध रहने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों पहुंचते हैं.

सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होंगे इवेंट्स 

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक संयुक्ता सहाय ने कहा कि‍ 20 जून से 22 जून तक यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुला रहेगा. इसमें भाग लेकर लोग आनंद ले सकेंगे. इवेंट्स सुबह 7बजे से 11 बजे तक और दिन के 3 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे. सभी लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क है. मैथन डैम के बाद यह कार्यक्रम दुमका के मसानजोर डैम, कोडरमा के तिलैया डैम, रामगढ़ के पतरातू डैम, रांची के गेतलसूद डैम व सरायकेला खरसांवा के चांडिल डैम में एडवेंचर इवेंट्स कराए जाएंगे. इससे पहले अतिथियों का जिला पर्यटन पदाधिकारी संतोष कुमार यादव ने किया. मौके पर एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, रवींद्र साहनी, अखिलेश तिवारी, अफजल खान, गुरप्रीत सिंह, पंकज केसरी, झिलिक दास, प्रमोद दास, संदीप सिन्हा, रंजन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-home-guard-candidates-upset-due-to-cancellation-of-reinstatement-planning-for-agitation/">धनबाद:

बहाली रद्द होने से होमगार्ड अभ्यर्थी परेशान, आंदोलन का बना रहे प्लान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही