Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन 22- 23 सितंबर को

Advertisement
Advertisement

तकनीकी शिक्षा के इच्छुक उम्मीदवार जमा कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Dhanbad: तकनीकी शिक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 22- 23 सितंबर सुनहरा अवसर है. ऐसे उम्मीदवार नामांकन के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की साइट पर जाकर 22 व 23 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. यह जानकारी नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने विगत सोमवार को सूचना जारी कर दी है. शैक्षणिक सत्र 2021-24-2025 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, धनबाद में नामांकन हेतु निदेशालय ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऑनलाइन काउंसेलिंग की समाप्ति के बाद बची रिक्त सीटों के लिए आवेदन मांगा है. आवेदन एसएमडब्लू, वायर मैन एंड वेल्डर के प्रशिक्षण हेतु मांगा गया है. उम्मीदवार को कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है. 1 जुलाई 2023 तक उम्मीदवार की उम्र 14 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए सामान्य वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों के लिए चालीस रुपये प्रतिमाह एवं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए बीस रुपये प्रतिमाह शुल्क रखा गया है. पांच सौ रुपये कॉशन मनी भी जमा करना होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही