Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में एकेडमिक सेशन 2022-23 में न्यू एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी)-2020 के अंतर्गत नामांकित सभी यूजी अंडर ग्रेजुएट के विद्यार्थियों को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में सूचीबद्ध (एनरोल) कराना होगा. बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत यूजी के विषयों को क्रेडिट्स में बांटा गया है. एबीसी में सूचीबद्ध होने पर विद्यार्थियों को क्रेडिट से संबंधित हिसाब-किताब रखने में कॉलेज व विश्वविद्यालय को आसानी होगी.
सिंगल विंडो क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम है एसीबी
बता दें कि एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) एक सिंगल विंडो क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम है, जहां प्रत्येक सेमेस्टर में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त क्रेडिट अंकित होंगे. इससे विद्यार्थियों के क्रेडिट सिस्टम को मेंटेन किया जा सकेगा. विद्यार्थियों के एक से दूसरे विश्वविद्यालय में जाने की दशा में एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इससे पारदर्शिता के साथ फ्लैक्सिबिलिटी भी आएगी. 15 फरवरी तक एनरोल कराने का अवसर
बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने नोटिफिकेशन जारी कर एईपी के अंतर्गत नामांकित यूजी के सभी विद्यार्थियों को 15 फरवरी 2023 तक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में एनरोल कराने का निर्देश दिया है. बताया है कि यह सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है. यदि विद्यार्थी एबीसी में अपना एनरोलमेंट नहीं कराते हैं तो उनका रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment