Search

 
 
 

धनबाद :एसएसएलएनटी में इंटर के छात्रों का नामांकन एक जुलाई से

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय ने इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स विषय में नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार सत्र 2022-24 में साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को नामांकन के समय खुद से भरा हुआ नामांकन फार्म,फार्म का चालान, मैट्रिक की मार्कशीट और एडमिट कार्ड, माइग्रेशन की ओरिजिनल कॉपी, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट की ओरिजिनल कॉपी, एडमिशन फी का चालान और आरक्षण का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र देना होगा. इंटरमीडिएट, आर्ट्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया है. विद्यार्थी एक जुलाई  से 10 जुलाई  की शाम 5 बजे तक कॉलेज के वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एसएसएलएनटी इंटरमीडिएट डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं. आर्ट्स में भी विद्यार्थियों का नामांकन सत्र 2022-24 के लिए होगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही