Search

 
 
 

धनबाद : स्कूलों में बच्चों का नामांकन व ठहराव सुनिश्चित कराएं - बीडीओ

 

कुमारधुबी उच्च विद्यालय में स्कूल रुआर अभियान पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Maithon :  उच्च विद्यालय कुमारधुबी में 27 जून को स्कूल रुआर कार्यक्रम पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कर्मकार ने किया. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों व उसके पोषक क्षेत्रों में रुआर के तहत कई कार्यक्रम होंगे. उन्होंने शिक्षकों से इसके जरिए स्कूलों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने व उनका ठहराव सुनिश्चित कराने की अपील करते हुए कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें. बीईईओ सपन मंडल ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए रूआर सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा-3 के अध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा कि बच्चों के ड्रॉप आउट में को रोकने में अब तक खास कामयाबी नहीं मिली है. उन्होंने सभी से आगे आकर अभियान को सफल बनाने की अपील की. कार्यशाला में प्रखंड उप प्रमुख विनोद कुमार दास, सुनील भगत, दिनेश महतो, शेष नारायण सिंह, योगेश दत्ता, अजीम अंसारी, सागर दरीपा, अब्दुल हफीज, मो. शब्बीर अंसारी, उमा चरण महतो, रंजीत कुमार सिंह, कमलेश चौहान, कमलेश कुमार सिंह, सुभाष कुमार, शशिकांत प्रसाद, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-will-help-in-cleaning-atal-clinic-and-urban-health-centers/">धनबाद

: अटल क्लिनिक व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई में मदद देगा नगर निगम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही