Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  जोरापोखर पैक्स के जमाकर्ताओं का भुगतान सुनिश्चित करें : उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जोरापोखर पैक्स से जुड़े मामले को लेकर शनिवार 6 अगस्त को डीसी संदीप सिंह ने  जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ बैठक की. जोरापोखर पैक्स के जमाकर्ताओं को जमा रकम का भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को 4 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार वारंटियों से 9 लाख 4 हजार 336 रुपये की वसूली नगद एवं चेक के माध्यम से की गई है. वारंटियों से वसूली गई राशि से जमाकर्ताओं को भुगतान प्राप्त हो, इसके लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिये. ज्ञात हो कि जोरापोखर पैक्स के जमाकर्ताओं को भुगतान नहीं मिलने की शिकायत डीसी कार्यालय में की गई थी. मामले की गंम्भीरता को देखते हुए डीसी ने कड़े कदम उठाये हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही