Search

 
 
 

धनबाद : पोलिंग पार्टी व ईवीएम का सुरक्षित मूवमेंट सुनिश्चित करें- पुलिस प्रेक्षक

 
Dhanbad : धनबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव के दूसरे चरण में 20 नंवबर को मतदान होना है. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रेक्षक राजेंद्र कुमार गदाभाडे ने न्यू टाउन हॉल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कंपनी कमांडरों के साथ बैठक की. उन्होंने कंमाडरों को ईवीएम की सुरक्षित मूवमेंट सुनिश्चित कराने व मतदान के दिन बूथों के बाहर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया. कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करें. बैठक में मौजूद धनबाद की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. उन्होंने सुरक्षा बलों को समय पर अपने-अपने बूथों पर पहुंचने और डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक ईवीएम को सुरक्षित पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम की स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की बात कही. एसएसपी एचपी जनार्दनन ने सुरक्षा बलों को बूथों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पोलिंग पार्टी को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिए. बैठक में सीआरपीएफ के कमांडेंट एसडी त्रिपाठी, सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी मुख्यालय-2  धीरेंद्र कुमार बंका, डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सहित सभी कंपनी कमांडर मौजूद थे. यह भी पढ़ें : 20">https://lagatar.in/all-candidates-should-provide-details-of-counting-agent/">20

नवंबर की संध्या 5 बजे से पूर्व सभी प्रत्याशी काउंटिंग एजेंट का ब्योरा देंः CEO
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही