Search

 
 
 

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में प्री कॉन्फ्रेंस में झारखंड-बिहार के ईएनटी विशेषज्ञ हुए शामिल

 
Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल] धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-two-parties-in-jorapokhar-3-arrested-shell-recovered/">(Dhanbad)

के नाक, कान एवं गला विभाग में 7 अगस्त को बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ ऑटोलिरिंगोलॉजिस्ट की प्री कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप हुई. कॉन्फ्रेंस में झारखंड व बिहार के प्रसिद्ध नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ शामिल हुए. इस दौरान अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन का लाइव प्रसारण कर विशेषज्ञों ने इलाज की नई तकनीक पर चर्चा भी की. समिति के डॉ. एके ठाकुर ने बताया कि वर्कशॉप का उद्देश्य नाक कान गला के मरीजों के इलाज में अत्याधुनिक तकनीक का आदान-  प्रदान करना है. उन्होंने बताया कि पछले 10 वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र में काफी बदलाव आया है. खासकर नाक कान गला की सर्जरी काफी सरल हुई है. ऑपरेशन थिएटर में कई मरीजों के ऑपरेशन का लाइव प्रसारण कर कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठे डॉक्टरों से साझा किया गया. कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से नालंदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सत्येंद्र शर्मा, पीएमसीएच पटना के डॉक्टर एसके शाही, प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार और डॉक्टर राकेश नयन अपना अनुभव साझा किए. मौके पर डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. जीतेंद्र चौरसिया, डॉ. सुजीत कुमार समेत जिले के कई इनटी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/title-to-isl-sudamdih-in-dhanbad-district-yogasan-championship/">धनबाद

जिला योगासन चैंपियनशिप में आईएसएल सुदामडीह को खिताब  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही