Search

 
 
 

धनबाद : गर्मी व कड़ी धूप के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के लिए लोगों में उत्साह

 
Topchanchi ( Dhanbad) : लोकतंत्र के महापर्व में क्या गर्मी और क्या कड़ी धूप! अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर ग्रामीण भी बढ़-चढ़ कर अपना वोट देकर सरकार चुन रही है. बता दें कि गिरिडीह लोकसभा के टुंडी विधानसभा अन्तर्गत तोपचांची प्रखंड में ग्रामीण जागरूक होकर मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. दोपहर के करीब 12 बजे तक ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्रों में लंबी कतार और भीड़ देखी गई. लोगों में मतदान के लिए उत्साह भी देखा गया. लिहाजा कड़ी धूप में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर केंद्र पर पहुंचे हैं और मत का प्रयोग कर रहे हैं. गौरतलब है कि सुरक्षित तरीके से अच्छे वातावरण में मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रखंड के सभी बूथ में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-tejashwi-claimed-said-india-will-provide-30-lakh-jobs-immediately-if-coalition-government-is-formed/">बिहार

: तेजस्वी यादव ने दावा किया,  कहा, INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर तुरंत 30 लाख नौकरियां देंगे 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही