Search

 
 
 

धनबाद : केशव महतो कमलेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले के कांग्रेसियों में उत्साह

 
Dhanbad : केशव महतो कमलेश के कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से धनबाद जिले के कांग्रेसियों में उत्साह है. पार्टी नेताओं की बैठक रविवार को धनबाद परिसदन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष सह धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने की. नेताओं ने केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के प्रति आभार जताया. कहा कि केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पूरे झारखंड में कांग्रेस संगठन धरातल पर मजबूत होगा और विधानसभा में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी. बैठक में मदन महतो, शमशेर आलम, वैभव सिन्हा, डुगर सिंह, पंकज राय, मनोज यादव, योगेंद्र सिंह योगी, प्रभाकर नोनिया, वीरेंद्र गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, इम्तियाज आलम, पप्पू अरोड़ा, रणधीर ठाकुर माधव सिंह प्रदीप पांडे मनोज सिंहआमिर खान, बबलू दास, मंटू दास आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-all-claims-of-hemant-sarkar-are-hollow-raj-sinha/">धनबाद

: हेमंत सरकार के सारे दावे खोखले- राज सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही