Search

 
 
 

धनबाद: डीआरएम के विरोध में सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज संगठन ने दिया धरना

 

रेलवे अस्पताल कर्मी के साथ अमानवीय व्यवहार व नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा द्वारा रेलवे अस्पताल के कर्मचारी बसंत उपाध्याय के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज ने 8 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. अध्यक्षता मुकुल ओझा ने की. समाज के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि रेलवे अस्पताल में कार्यरत बसंत उपाध्याय ने डीआरएम की पत्नी को चप्पल खोलकर डाक्टर के चेम्बर में जाने को कहा. डीआरएम की पत्नी ने इगो में आ कर अपने पति से शिकायत कर दी. इसी शिकायत पर डीआरएम ने उपाध्याय को कार्यालय में बुलाकर अमानवीय व्यवहार किया और उनका कपड़ा उतरवा दिया. इस घटना की ब्राह्मण समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है. प्रवक्ता स्टेट बार काउंसिल एक्जक्युटिव कमेटी के को चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सबके साथ समान विचार रखता है. दूसरी जाति व समाज के साथ अमानवीय व्यवहार या नाइंसाफी हो तो पीड़ितों के समर्थन खड़ा रहता है. अध्यक्षीय भाषण में मुकुल ओझा ने कहा कि रावण की अनीति के चलते ब्राह्मणों ने उनका साथ छोड़ा था. धरना स्थल पर सभा को सत्येन्द्र प्रकाश पांडेय, सरोज शुक्ला, रमेश पांडेय, कृष्णा दूबे, रामाशंकर तिवारी, नागेन्द्र नाथ शुक्ला, गिरिजा शंकर उपाध्याय, मीडिया प्रभारी बलराम उपाध्याय, डा नीलम मिश्रा, बॉर्बी पांडेय आदि ने संबोधित किया. मंच संचालन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं सम्पूर्ण विप्र समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र तिवारी ने किया. मौके पर ब्राह्मण समाज के संरक्षक हृदय कुमार मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला, गिरिजा शंकर उपाध्याय, दीनानाथ दूबे, खगेन्द्र नाथ दूबे, मृणाल चौबे,सुरेन्द्र ओझा, रामाशंकर तिवारी, धुर्जटी प्रसाद दुबे, बलराम उपाध्याय, मनोज मिश्र, प्रमोद कुमार दूबे,भवानी बंदोपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, विद्युत चक्रवर्ती, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार चौबे, पप्पू चौबे, धर्मवीर दुबे, राकेश तिवारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही