Search

 
 
 

धनबाद : इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जुटे देश विदेश के उद्यमी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर लगा है. मंगलवार 20 सितंबर को ट्रेड फेयर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. 15 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में देश के 10 राज्यों सहित विश्व के 7 अलग अलग देशों के उद्यमियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किये हैं. मेले में सिंगापुर की स्टीम आयरन, तंदूर, ईरान की कारपेट, बांग्लादेश की साड़ी, अफगानिस्तान की ड्राई फ्रूट्स, पाकिस्तान का ओनिक्स, राजस्थान की मार्बल से निर्मित आकृतियां, हरिद्वार एवं ऋषिकेश की फेमस अष्टधातु अंगूठी, एकमुखी रुद्राक्ष, बिना पानी के कूलर ने धनबाद वासियों को अपनी ओर आकर्षित किया है. धनबादवासी भी झुंड बना कर मेला पहुंच रहे हैं. ट्रेड फेयर के आयोजक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में दिन-ब-दिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. मुख्य कारण है मेले में प्रदर्शित देश विदेश के उत्पाद. लोग खुद को चाह कर भी नहीं रोक पा रहे हैं. आयोजक ने बताया कि आशी नेलसा इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और सनशाइन इवेंट एंड मैनेजमेंस द्वारा आयोजित ट्रेड मेले का यह सातवां संस्करण है. धनबाद के नागरिकों के लिए इस मेले का आयोजन विशेष रूप से किया गया है. उद्देश्य है लोग मेले में अद्भुत कलाकृतियां और वस्तुओं को देख सकें और उन्हें खरीदें. यह भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-minister-of-state-for-railways-said-own-past-bjp-will-win-rajmahal-lok-sabha-seat/">साहिबगंज

: रेल राज्य मंत्री ने कहा, खुद के बीते बीजेपी जीतेगी राजमहल लोकसभा सीट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही