Search

 
 
 

धनबाद : बीआईटी सिंदरी में एंटरप्रेन्योरशिप फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन 15 को

 

छात्र-छात्राओं को दी जा रही स्टार्टअप शुरू करने की जानकारी

Dhanbad : बीआईटी सिंदरी के इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर में 10 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का समापन 15 जुलाई को होगा. इसकी शुरुआत 5 जुलाई को हुई थी. प्रोग्राम में संस्थान के छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप शुरू करने की जानकारी वर्चुअल मोड में दी जा रही है. संस्थान के प्रोडक्शन विभाग के एचओडी प्रकाश कुमार ने बताया कि प्रोग्राम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप के बारे में बताना है. उन्हें स्टार्टअप की जरूरत व महत्व, अलग-अलग ट्रेनिंग विधियों से क्षमता निर्माण, स्टार्टअप शुरू करने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम स्तर पर सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता समेत अन्य जानकारियां दी जा रही हैं. प्रोग्राम में 250 टैक्निकल व नन टैक्निकल यूनिवर्सिटी के शिक्षक भाग ले रहे हैं. प्रायोजक बीआईटी सिंदरी एल्यूमनाई एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बिटसाना) है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gang-leader-arrested-for-looting-on-nh-goes-to-jail/">धनबाद

: एनएच पर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही