Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई से बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन :  प्राचार्य

Sindri :  सिंदरी कॉलेज परिसर में शनिवार 3 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर चारों ओर परती जमीन पर फलदार वृक्ष लगाए गए. शुरूआत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ कमलाकांत पाठक ने कहा कि सभी लोगों को बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करनी चाहिए उन्होंने कहा कि देश में शहरीकरण के कारण बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है. सामान्य तापमान में वृद्धि के साथ ही मौसम चक्र में परिवर्तन अनुभव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति मानव जागरूक नहीं होगा तो उनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है. इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करने व उसकी देखभाल करने का निर्णय लिया. मौके पर डॉ सनत कुमार, डॉक्टर ममता कुमारी, डॉ अनुराधा दास, डॉ गोरखनाथ दुबे, डॉ राजेश गुप्ता सहित शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही