Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: समानता हमारा संवैधानिक अधिकार है : अवर न्यायाधीश

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह के निर्देश पर बलियापुर प्रखंड कार्यालय में महिला सशक्तीकरण हेतु विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए अवर न्यायाधीश नीताशा बारला ने कहा कि समानता का अधिकार संवैधानिक अधिकार है. इसके संरक्षण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम हमेशा तत्पर है. उन्होंने  ग्रामीण महिलाओं को कानूनी अधिकार जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न,  पोक्सो अधिनियम, पीएनडीटी अधिनियम, एसिड अटैक, लेबर अधिनियम,  मातृत्व अधिनियम,  भरन पोषण अधिनियम आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा निताशा बारला ने बताया कि 4 से 11 मार्च 2023 तक जिले के सभी प्रखंडों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें  जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को संविधान वर्णित कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया जाएगा. इसी कड़ी मे आज बलियापुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, पैनल अधिवक्ता सुधीर सिन्हा एवं संचिता डे द्वारा दर्जनों समाजसेविका एवं महिलाओं को विभिन्न जानकारी दी गई. इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की समस्याएं सुनी गई एवं निराकरण के उपाय बताये गए. इस मौके पर जेएसएस जलेश्वर दास और प्रखंड के कर्मचारी एवं डालसा सहायक सौरव सरकार, राजेश कुमार सिंह, पीएलबी हेमराज चौहान, अजीत कुमार दास, शैलेंद्र दास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही