Dhanbad : स्थानीय टाउन हॉल में मंगलवार 13 जून को रोजगार मेला का आयोजन किया गया था. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी रोजगार मेला में मुख्य अतिथि थी. परंतु मंत्री की सुरक्षा में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी उन्हें देर तक इधर उधर घुमाती रही. फलस्वरूप वह रोजगार मेले में काफी विलंब से पहुंची. रूप में मौजू भारत सरकार की टाउन हॉल पहुंचने पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने स्वयं विलंब का कारण बताते हुए कहा कि एस्कॉर्ट पार्टी उन्हें देर तक इधर-उधर घुमाती रही. एस्कॉर्ट पार्टी में शामिल पुलिस अधिकारियों को टाउन हॉल का पता ही मालूम नहीं था. इधर-उधर घूमते रहने के कारण वह कार्यक्रम स्थल पर आधा घंटा विलंब से पहुंची.
: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव [wpse_comments_template]
सांसद व विधायक ने कसा तंज
इस वाकये को सुनकर सांसद पीएन सिंह खिलखिला कर हंस पड़े. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद में पुलिस की कार्यशैली ही ऐसी हो गई है. पुलिस अधिकारियों को टाउन हॉल का पता मालूम नहीं है. पता नहीं, ऐसी पुलिस चोरी, डकैती जैसे अपराध होने पर कैसे घटनास्थल पर पहुंचेगी. उन्होंने राज्य सरकार पर भी हमला बोला. कहा कि हेमंत सोरेन ने 5 लाख रोजगार देने का वादा किया था. मगर वह वादा पूरा नहीं हुआ. प्रधानमंत्री 10 लाख रोजगार देने के अपने वादे को साकार कर रहे हैं. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री के कार्यक्रम स्थल विलंब से पहुंचने के कारण पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने इसे सोची-समझी राजनीतिक चाल से भी इनकार नहीं किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elderly-murdered-with-sharp-weapon-blood-soaked-body-found-in-the-house/">धनबाद: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव [wpse_comments_template]
Leave a Comment