Search

 
 
 

धनबाद:  आरएस मोर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर शुरू कार्यक्रम के दूसरे दिन पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने कहा कि गैर-शैक्षणिक कार्यों में छात्रों की भागीदारी उनके व्यक्तित्व को तराशती है. पेंटिंग प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग के योगेश चंद्र महतो प्रथम, वाणिज्य विभाग की शाहिना परवीन द्वितीय व रसायन शास्त्र की अर्पिता दास तृतीय स्थान पर रही. एक दिन पूर्व आयोजित भाषण प्रतियोगिता में इतिहास विभाग की सपना दत्ता प्रथम, भूगोल के गोविंद महतो द्वितीय व रसायन शास्त्र की अर्पिता तृतीय स्थान रहे. निबंध प्रतियोगिता में भूगोल के गोविंद महतो प्रथम, अर्थशास्त्र विभाग की राखी कुमारी द्वितीय एवं रसायन शास्त्र की आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रहे. कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो अविनाश कुमार ने किया. इस अवसर पर अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक प्रो त्रिपुरारी कुमार, डॉ राजेंद्र प्रताप, डॉ रत्ना कुमार, डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ अजित कुमार बर्णवाल, डॉ अवनीश मौर्या, प्रो सत्य नारायण गोराई, डॉ अमित प्रसाद, प्रो सुमिरन रजक, प्रो स्नेहलता तिर्की, प्रो तरुण कांति खलखो, डॉ कुसुम रानी, प्रो अंजू कुमारी, प्रो रागिनी शर्मा, प्रो इक़बाल अंसारी, प्रो राकेश ठाकुर, प्रो पूजा कुमारी, मो शारिक, प्रदीप महतो, एतवा टोप्पो, रतन टोप्पो, शंकर रविदास, मनोज तिर्की, सुजीत मंडल एवं सैंकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही