Search

 
 
 

धनबाद:पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad). पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के 65वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर मनाये जा रहे पखवाड़ा के चौथे दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध लेखन प्रतियोगिता का थीम "प्लास्टिक  प्रतिबंध" था. प्रतियोगिता में अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी, बीबीए, जैव प्रौद्योगिकी, बीसीए और इतिहास विभाग के चयनित 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया. निबंध लेखन प्रतियोगिता का नेतृत्व अंग्रेजी और हिंदी विभाग द्वारा किया गया. अंग्रेजी विभाग के प्रो डॉ एमके पांडे और डॉ एमएल महतो, डॉ एसके सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई. सोमवार को महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही