Search

 
 
 

धनबाद: प्राक्कलन समिति को मिली विकास कार्यों में अनियमितता, होगी जांच

 

निगम ने ग्रीन पैच के नाम पर की है पैसे की बर्बादी : निराला पूर्ति

Dhanbad : झारखखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने 4 जुलाई मंगलवार को धनबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो का जायजा लिया. समिति को करमाटांड़ में 6 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व निगम द्वारा ग्रीन पैच के लिए खर्च की गई राशि में अनियमितता मिली. इस अनियमितता पर समिति ने नाराजगी जताई. समिति के सभापति मझगांव के विधायक निराला पूर्ति ने मीडिया से बातचीत में कहा कि करमाटांड़ में 6 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण चल रहा है, मगर काम में काफी अनियमितता बरती जा रही है. जानकरी पत्राचार के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी. प्राक्कलन से संबंधित फाइलों को विधानसभा में मंगा कर समिति से जांच कराई जाएगी. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने निगम द्वारा किये गए ग्रीन पैच के खर्च को भी पैसे की बर्बादी बताया. कहा कि निगम ने ग्रीन पैच के नाम पर पैसे की बर्बादी की है. इसकी भी जांच कराई जाएगी. समिति के अन्य सदस्यों में खरसांवा के विधायक दशरथ गगराई व चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी शामिल हैं. जांच में समिति के सदस्यों सहित जिले के सभी महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही