Search

 
 
 

धनबाद:  विश्वकर्मा पूजा पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में 65 करोड़ के कारोबार का अनुमान

 

 400 कार व 900 टू व्हीलर की होगी डिलीवरी, कारोबारियों की बांछें खिलीं

Dhanbad:  विश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर गुलजार है. रविवार 17 सितंबर को वाहनों की डिलीवरी होगी. ग्राहक अपनी पसंद के वाहन की डिलीवरी लेने के लिए उत्सुक हैं. एक अनुमान के मुताबिक विश्वकर्मा पूजा में लगभग 400 कार व 900 मोटरसाइकिल डिलीवरी के लिए तैयार है. कारोबारियों की बांछें खिली हुई हैं. उनका कहना है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगभग 70 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है.

   इन कारों की सबसे अधिक डिमांड 

शो रूम संचालक व प्रबंधकों ने बातचीत में बताया कि मारुति की ग्रांड विटारा, अर्टिगा, ब्रेजा कारकी डिमांड सबसे अधिक है. दो माह पहले नेक्सा की लांच की गई कार फ्रॉग्स का भी जबरदस्त क्रेज है. इन्विक्टा भी काफी पसंद की जा रही है. वहीं हाई वैल्यू में महिंद्रा की न्यू स्कार्पियो ऑन डिमांड है तो टोयोटा की हाई क्रॉस, हाईडर और विस्टा भी ग्राहकों को लुभा रही है.

 कहां कितनी है बुकिंग

महिंद्रा में 100, हुंडई में 20, टाटा में 30 और टू व्हीलर में होंडा की एक्टिवा, शाइन, हीरो की ग्लैमर, पैशन, बजाज की प्लसर के अलावा रॉयल इन्फील्ड ग्राहकों की पहली पसंद बन रही ही हीरो में करीब 300, होंडा में 260 और बजाज में करीब 180 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है.

क्या कहते हैं संचालक

टोयोटा के ऑनर यश आदित्य ने बताया कि टोयोटा की इनोवा, फॉर्च्यूनर, हाईक्रॉस की खूब डिमांड है. टोयोटा में 20 वाहनों की बुकिंग हुई है, जिसकी डिलीवरी विश्वकर्मा पूजा में ग्राहकों को दे दी जाएगी. रिलायबल इंडस्ट्रीज के गोपाल चटर्जी कहते हैं कि डिजायर, बोलेनो, ब्रिजा, वैगनआर, ग्रैंड विटारा की भी खूब मांग है. 175 वाहनों की बुकिंग हुई है. लिब्रा हुंदई के गौतम बनर्जी का कहना कि शो रूम में प्राय: सभी मॉडल की कारें उपलब्ध हैं और पिछले दो साल की तुलना में इस वर्ष बेहतर बिजनेस की उम्मीद है. क्योंकि कोरोना काल में चिप की कमी के कारण गाड़ियों की उपलब्धता काफी कम हो गई थी, लेकिन इस वर्ष हालत बेहतर है.

 ग्राहकों ने उठाया आकर्षक ऑफर का लाभ

त्योहार पर गाड़ियों की खरीदारी अधिक हो इसके लिए कंपनियों के साथ फाइनेंस कंपनियों ने भी कई तरह के ऑफर दिए. कारों की खरीद पर बैंकों ने प्रोसेसिंग चार्ज फ्री कर दिया. वहीं अलग-अलग मॉडल पर कैश डिस्काउंट समेत कई तरह के ऑफर्स भी दिए गए. मारुति की कारों पर न्यूनतम 15 हजार रुपये से 55 हजार रुपये तक की छूट ग्राहकों को दी गई. इग्निस मॉडल की कार पर सबसे अधिक 55 हजार रुपये कैश डिस्काउंट ऑफर मिला. नेक्स की कारों की खरीद पर भी न्यूनतम 15 हजार तो अधिकतम 61 हजार रुपये तक की छूट दी गई.

ये कारें हैं आउट ऑफ स्टॉक

मॉडल                    वेटिंग पीरियड

हाई क्रॉस                  1 से 1.5 साल हाईडर                      6 से 9 माह विस्टा                       5 से 6 माह फॉर्चूनर                    1 से  2 माह ब्रेजा                        1.5 से 2 माह अर्टिगा                      6 माह डिजायर                    1.5 से 2 माह फ्रॉग्स                       2 से 3 माह इन्विक्टो                    4-5 माह एस्टर                       15 से 30 दिन स्कार्पियो न्यू                3 से 4 माह सेल्टॉस                    1 से 1.5 माह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही