Search

 
 
 

धनबाद : बधाई को लेकर किन्नरों ने किया बवाल, झरिया-सिंदरी मेनरोड जाम

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह बस स्टैंड के समीप 28 मई को बधाई मांगने गए किन्नरों ने जमकर बवाल किया. झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सडक पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद समाझा-बुझाकर जाम हटवाया . बताया गया कि बस स्टैंड के पास रहने वाले एक फौजी के यहां पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी. किन्नरों की टोली उक्त घर में बधाई लेने गई थी. फौजी से मन माफिक रुपए नहीं मिलने पर किन्नरों ने जमकर किया. झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जामकर धरने पर बैठ गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/there-is-no-record-of-manual-work-in-dhanbad-municipal-corporation-peoples-problems-increased/">धनबाद

नगर निगम में मैनुअल काम का नहीं है रिकार्ड, लोगों की बढ़ी परेशानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही