Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रोड एक्सीडेंट मामले में 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Advertisement
Advertisement

हर्ष सिंह की कंपनी के वाहन से टक्कर में पत्नी सहित बीसीसीएलकर्मी की हुई थी मौत

Dhanbad : सड़क पर तेज रफ्तार ने पुत्र से मांव पिता का साया छीन लिया और पुलिस अभी जांच ही कर रही है. 13 वर्षीय ऋषभ दास दुर्गापुर के मिशन में इलाजरत है. इस मामले पर एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि रोड़ एक्सीडेंट वाली घटना में पुलिस अभी अनुसंधान कर रही है.

 10 जून को हुई थी घटना

बता दें कि धैया के प्रभातम मॉल के समीप हनुमान मंदिर के निकट 10 जून की देर रात हर्ष सिंह की कंपनी के वाहन से टक्कर में बाइक सवार भेलाटांड़ निवासी बीसीसीएल के सीनियर सर्वेयर ऑफिसर, राणा दास (45) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. दूसरे दिन शनिवार को उनकी पत्नी मानसी दास (37) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस दुर्घटना में राणा दास का 13 वर्षीय पुत्र ऋषभ दास भी गंभीर रूप से जख्मी है. बता दें कि 10 जून शुक्रवार की रात राणा दास अपने बेटे का इलाज कराकर बाइक (जेएच 10 एआर 8862) से पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट रहे थे. उनकी बाइक को एक कार (जेएच 10 सीएफ 0045) ने सामने से टक्कर मार दी. घटना के बाद कार भी पलट गयी थी. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया था.

  मेसर्स सिंह नेचुरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड पर प्राथमिकी

सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत के बाद 11 जून शनिवार को मृतक राणा दास के बहनोई कोचाकुल्ही निवासी बबलू दास ने पोस्टमार्टम से पूर्व सरायढेला पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया. उनके बयान पर कार की रजिस्टर्ड कंपनी मेसर्स सिंह नेचुरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया कि जिस कार से दुर्घटना हुई, वह सिंह नेचुरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है, जो झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही