Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में विस्फोट के 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Topchanchi : तोपचांची सब्जी बाजार में विस्फोट के 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी कि बाइक से विस्फोटक पदार्थ कहां ले जाए जा रहे थे. वहीं, मुख्य आरोपी पिंटू कुमार वर्णवाल के गोमो लोको कॉलोनी स्थित घर से बरामद 264 पीस पॉवर जिलेटिन के बारे में भी पुलिस को ज्यादा कुछ मालूम नहीं है कि उसकी सप्लाई किसे की जानी थी और विस्फोटक कहां से मंगाया गया था. इधर, तोपचांची सब्जी बाजार में  धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है. बाजार में 12 जनवरी को महिलाएं सब्जी की टोकरी लेकर पहुंचीं और दुकान सजाईं. ग्राहकों की आमद भी बढ़ी है. ग्रामीण इलाकों से सब्जी बेचने आई महिलाओं ने बताया कि विस्फोट की घटना के बाद से दहशत का माहौल था. लोग डरे-सहमे हुए थे. इसलिए इक्का-दुक्का महिलाएं ही सब्जी बेचने आती थीं. अब स्थिति सामान्य हो रही है. ज्ञात हो कि 8 जनवरी की दोपहर सब्जी बाजार में खड़ी बाइक पर रखे विस्फोटक में ब्लास्ट होने से सब्जी बेच रही 5 महिलाएं घायल हो गई थीं. वहीं, बाइक से विस्फोटक ले जा रहा पिंटू कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई थी. दूसरे दिन रांची एसटीएफ की टीम ने पिंटू कुमार के गोमो स्थित आवास से 264 पीस पॉवर जिलेटिन बरामद किया था. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-threat-to-life-of-mla-dhulu-mahto-in-jail-savitri/">धनबाद:

 जेल में विधायक ढुलू महतो को जान का खतरा : सावित्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही